फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम के चंपाई में थरथराई धरती, 5.3 तीव्रता का भूकंप

Sat, 10 Nov 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात मिजोरम भूकंप के झटकों से थर्रा गया। राज्य के चंपाई इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों की तीव्रता 5.3 रिकॉर्ड की गई। भूकंप रात करीब 10.45 बजे के करीब आया था। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि रात 10 बजकर 45 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र चम्फाई जिले में जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके राज्य की राजधानी आइजोल में भी महसूस किए गए जहां लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अभी भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें