फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप: नींद खुली और धरती डोली, कार्तिक पूर्णिमा की सुबह बिहार में लोगों को कैसा झटका लगा?

Tue, 24 Nov 2026 07:21 AM IST
Kumar Jitendra Jyoti न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/दरभंगा

सार

Earthquake in Bihar : कार्तिक पूर्णिमा की सुबह बिहार में लोगों को भूकंप का झटका महसूस हुआ। यह भूकंप करीब सात बजकर दो मिनट पर आया। पटना, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर आदि में झटका ज्यादा महसूस हुआ।
विज्ञापन
earthquake - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार की सुबह 7:02 बजे बिहार में भूकंप का झटका महसूस किया गया। राजधानी पटना सहित दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर सहित राज्य के कई जिलों में लोगों ने झटका महसूस किया। दो-तीन सेकंड का यह भूकंप बहुत कम तीव्रता का लगा, क्योंकि ठंड के कारण ज्यादातर सोये लोगों की नींद भी नहीं टूटी। अब तक कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

 

भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसका केंद्र पड़ोसी देश नेपाल के कोशी प्रांत में था। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 20 किलोमीटर नीचे बताया गया है। हालांकि, बिहार में इसके प्रभाव और किसी तरह के नुकसान को लेकर अभी तक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पटना, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया समेत कई जिलों में सुबह सात बजकर दो मिनट पर इसके झटके महसूस किए गए। कई जगह तो लोग अपने घरों से बाहर तक निकल गए। हालांकि अब सबकुछ सामान्य है। 

नेपाल में था भूकंप का केंद्र
सिस्मोलॉजिस्ट के अनुसार, इसका केंद्र 27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई जमीन से लगभग 20 किलोमीटर नीचे आंकी गई। भूकंप का केंद्र बिहार के मुजफ्फरपुर से करीब 315 किलोमीटर उत्तर-पूर्व दिशा में था। भूकंप के केंद्र की दूरी भूटान की राजधानी थिम्पू से करीब 175 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम बताई गई है। वहीं, नेपाल की राजधानी काठमांडू से यह लगभग 254 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें