असम के सोनितपुर में शुक्रवार की शाम चार बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि राज्य में लगातार तीसरे दिन झटके महसूस किए गए। इससे पहले गुरुवार को भी सोनितपुर में ही 3.3 की तीव्रता का भूकंप आया था। बुधवार को आए भूकंप की बात करें तो इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 थी। वहीं नुकसान की आशंका को लेकर इमारतों का सर्वेक्षण करने वाले विशेषज्ञों ने पाया कि उनके ढांचों को नुकसान नहीं हुआ और जो क्षति हुई है वे गैर ढांचागत हैं।