अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप गुरुवार सुबह 1:49 बजे आया, रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई।
विज्ञापन
बारिश(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
ओडिशा में भारी बारिश से कई जगहों पर गिरा तापमान
ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी है, जिससे कच्चे मकानों और सब्जियों की फसलों को आंधी और बिजली गुल के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। आईएमडी ने बुधवार को कहा कि मौसम की स्थिति गुरुवार सुबह तक बनी रहने की संभावना है।
भारतीय तटरक्षक जहाज
- फोटो : ICG
कर्नाटक में भारतीय तटरक्षक जहाज ने किया आठ लोगों का रेस्क्यू
भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को कर्नाटक के कुंडापुरा तट पर बचाव अभियान चलाया। इसके तहत दौरान बाढ़ में डूबी नाव से चालक दल के आठ सदस्यों को बचाया गया। भारतीय तटरक्षक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एक त्वरित ऑपरेशन में भारतीय तटरक्षक बल के जहाज राजदूत ने 20 मार्च को कुंडापुरा के 10 एनएम पश्चिम में संकटग्रस्त IFB अजमीर-I (IND-KA-02-MM-4882) के चालक दल के 8 सदस्यों को बचाया, जहां समुद्र में बाढ़ आ गई थी। भारतीय तटरक्षक जहाज राजदूत ने चालक दल को आश्वस्त किया और डूबने से बचाने में सहायता प्रदान की।'
टीएमसी-भाजपा समर्थकों में झड़प के बाद राज्यपाल बोस ने किया दिनहाटा का दौरा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बुधवार को कूचबिहार जिले के दिनहाटा इलाका का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। मंगलवार को यहां टीएमसी-भाजपा समर्थकों में झड़प हुई थी। कूचबिहार का दौरा करने के बाद राज्यपाल बोस ने कहा कि पुलिस को क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त सुरक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी कि लोग क्षेत्र में शांति और सद्भाव से रहें। राज्यपाल ने कहा कि वह इस मामले को डीजीपी के समक्ष भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हर समस्या का एक समाधान होता है। हम इसका समाधान ढूंढ लेंगे। इस बार शांतिपूर्ण चुनाव होगा।