फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: तीन घंटे में तीन बार कांपी धरती; अंडमान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.7 रही

Mon, 30 Jun 2025 02:32 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर

सार

अंडमान सागर में सोमवार को तीन घंटे के अंदर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे तेज भूकंप दोपहर 12:06 बजे आया जिसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। इससे पहले सुबह 10:09 बजे और 11:22 बजे भी भूकंप आया था। राहत की बात है कि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : X-@NCS_Earthquake
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडमान सागर में सोमवार को धरती तीन बार कांप उठी। महज तीन घंटे के अंदर तीन भूकंप दर्ज किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, सबसे तेज झटका दोपहर 12.06 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 रही। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने इलाके की संवेदनशीलता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह अंडमान सागर में पहला भूकंप 10:09 बजे आया। NCS के अनुसार, इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। यह भूकंप समुद्र के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र 9.43 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 94.17 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। स्थानीय लोगों ने हल्का कंपन महसूस किया, हालांकि किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

दूसरा झटका सिर्फ एक घंटे बाद
पहले झटके के ठीक एक घंटे बाद, 11:22 बजे फिर से धरती कांपी। इस बार भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। भूकंप समुद्र में ही 10 किलोमीटर गहराई पर आया। इसका केंद्र 9.45 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.93 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। लगातार दो झटकों से लोग सतर्क हो गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद फिर 4.7 तीव्रता का झटका
दोपहर 12:06 बजे तीसरा बड़ा भूकंप आया। इसकी तीव्रता भी 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र फिर से अंडमान सागर में ही 10 किलोमीटर गहराई पर रहा। एनसीएस ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। लगातार तीन भूकंप आने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक कांग्रेस संगठन में बदलाव के कयास, सुरजेवाला के दौरे ने बढ़ाई हलचल

पिछले हफ्ते भी आया था भूकंप
इससे पहले 25 जून को भी अंडमान सागर में भूकंप आया था। तब इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई थी और गहराई 20 किलोमीटर थी। लगातार भूकंप आने से यह साफ है कि क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेट्स में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


क्यों आते हैं अंडमान में बार-बार भूकंप?
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह सिस्मिक जोन-5 में आता है, जो भारत का सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्र है। इसके अलावा यह क्षेत्र 'अल्पाइन-हिमालयन सिस्मिक बेल्ट' का हिस्सा है, जो दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय इलाकों में से एक है। समुद्र के भीतर प्लेटों की हलचल और तनाव बढ़ने पर अक्सर इस इलाके में भूकंप आते हैं। यही वजह है कि अंडमान सागर में बार-बार धरती कांपती है।

ये भी पढ़ें: पहले भी छात्रा को परेशान कर चुके थे आरोपी, पुलिस बोली- कई दिन से दुष्कर्म की रच रहे थे साजिश


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें