देश में जहां कोरोना महामारी चरम पर है वहीं इसे लेकर सियासत भी तेज हो गई है। विपक्ष के कुछ नेता जहां सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं वहीं कुछ नेता विदेश में वैक्सीन निर्यात को लेकर हंगामा कर रहे हैं। लेकिन इस बीच अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसपर करारा जवाब दिया है उन्होंने कहा कि जो लोग वैक्सीन के निर्यात पर सवाल उठा रहे हैं उनकी मानसिकता और समझ छोटी है। उन्होंने कहा कि भारत एक हाथ से देता है तो दूसरे हाथ से लेता भी है। अगर हमने दूसरे देशों को निर्यात रोक दिया तो फिर हम उनसे किस मुंह से अपनी जरूरत की मांग करेंगे।