टेक्नोलॉजी, साइबर और AI में सहयोग
जयशंकर ने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच सेमीकंडक्टर और साइबर सुरक्षा में सहयोग का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि भारत अगले साल फरवरी में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ की मेजबानी करेगा और इसमें इस्राइल की भागीदारी का स्वागत करेगा।
क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण
जयशंकर ने कहा कि भारत के श्रमिक अब बड़ी संख्या में इस्राइल में काम कर रहे हैं और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में दोनों देशों को मिलकर कदम बढ़ाने चाहिए। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श किया। जयशंकर ने कहा कि बहुपक्षीय मंचों पर भारत और इज़राइल की साझेदारी बहुत मूल्यवान है।