फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Oman: जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया और लाल सागर में तनाव पर की चर्चा

Tue, 06 Feb 2024 01:35 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ओमान के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत हुई। हमने इस्राइल और गाजा युद्ध, हूती विद्रोहियों की समस्या, लाल सागर में इस्राइली कंपनियों के स्वामित्व वाले वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने की घटनाओं से निपटने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
 
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अपने ओमान के समकक्ष सैय्यद बद्र अलबुसैदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया की स्थिति और लाल सागर में चल रहे तनाव पर चर्चा की। दोनों मंत्री आगे की चर्चाओं के लिए लगातार संपर्क में बने रहने पर भी सहमत हुए।

विज्ञापन


जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ओमान के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत हुई। हमने इस्राइल और गाजा युद्ध, हूती विद्रोहियों की समस्या, लाल सागर में इस्राइली कंपनियों के स्वामित्व वाले वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने की घटनाओं से निपटने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा है कि वे गाजा युद्ध समाप्त नहीं होने तक इस्राइल के वाणिज्यिक पोतों पर हमले बंद नहीं करेंगे। हाल ही में अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूती ठिकानों के खिलाफ हवाई और जमीनी हमले शुरू किए हैं। इसमें लड़ाकू जेट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके पहले अमेरिका ने सीरिया और इराक में ईरान समर्थित समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन


भारत-स्विट्जरलैंड के बीच और मजबूत होंगे रिश्ते: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्विटजरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए चर्चा की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में संघर्ष समेत क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी दृष्टिकोण का आदान-प्रदान किया। पिछले साल भारत-स्विट्जरलैंड मैत्री संधि के 75वें वर्ष के जश्न के बाद हुई इस बैठक में परस्पर सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें