फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Jaishankar: चेक विदेश मंत्री लिपावस्की ने जयशंकर से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा समेत अन्य मामलों पर हुई चर्चा

Tue, 28 Feb 2023 03:15 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।

सार

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि हमने आपूर्ति श्रृंखलाओं, डिजिटल विश्वास और पारदर्शिता की विश्वसनीयता पर भारत-यूरोपीय संघ के सहयोग और अभिसरण को आगे बढ़ाने का उल्लेख किया। साथ ही बहुपक्षीय मंचों पर अपने मजबूत सहयोग को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपावस्की के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : Twitter@DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर और चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपावस्की ने सोमवार को दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, अंतरिक्ष और शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों पर चर्चा की।जयशंकर ने सोमवार को ट्वीट किया, चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपावस्की का आज शाम नई दिल्ली में स्वागत किया। हमारे बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंध नियमित संपर्कों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमने व्यापार, रक्षा, अंतरिक्ष, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में अवसरों पर चर्चा की।

विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हमने आपूर्ति श्रृंखलाओं, डिजिटल विश्वास और पारदर्शिता की विश्वसनीयता पर भारत-यूरोपीय संघ के सहयोग और अभिसरण (convergence) को आगे बढ़ाने का उल्लेख किया। साथ ही बहुपक्षीय मंचों पर अपने मजबूत सहयोग को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। यूरोप और भारत-प्रशांत क्षेत्र के विकास के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

जान लिपावस्की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रविवार को भारत पहुंचे थे। उनकी यह यात्रा भारत और चेक गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गति प्रदान करने वाली है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रविवार को ट्वीट किया, चेक विदेश मंत्री जान लिपावस्की के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आने पर उनका स्वागत करता हूं। यह यात्रा चेक गणराज्य के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और गति प्रदान करेगी। जान लिपावस्की 26 फरवरी से एक मार्च तक भारत दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लिपावस्की अपनी भारत यात्रा के दौरान 28 फरवरी को भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और स्थिरता कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने हाल ही में एक विज्ञप्ति में कहा था कि भारत की यात्रा के दौरान जान लिपावस्की के साथ चेक गणराज्य के संसद सदस्य, विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के उप मंत्री और एक उच्च स्तरीय आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल होगा। लिपावस्की विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक भी करेंगे। उम्मीद है कि दोनों नेता द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि जून 2022 में विदेश मंत्री एस जयशंकर की चेक गणराज्य की यात्रा के बाद लिपावस्की भारत यात्रा पर आए हैं। इससे पहले इस साल जनवरी में जयशंकर की ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने वियना में बैठक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें