फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जारी करेगी बायोमिट्रिक चिप वाला ई पासपोर्ट

Wed, 04 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पासपोर्ट
विज्ञापन
नए साल के मध्य तक आपके हाथ ऐसा पासपोर्ट होगा जो पर्स में भी समा जाएगा। फर्जीवाड़े की बढ़ती घटनाओं पर नकेल डालने के लिए विदेश मंत्रालय ने अब कुछ महीने बाद से बायोमिट्रिक चिप वाला ई पासपोर्ट और साल के अंत तक डिजिटल पासपोर्ट जारी करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


ई-पासपोर्ट जहां आपके पर्स में समा जाएगा, वहीं डिजिटल पासपोर्ट को मोबाइल में भी रखा जा सकता है। पासपोर्ट फजीवाड़े को पूरी तरह से खत्म करने के लिए मंत्रालय की योजना देश भर के पासपोर्ट सेवा केंद्रों को दुनिया भर के भारतीय दूतावासों और मिशनों से भी जोडने की है।

फिलहाल ई पासपोर्ट निर्माण की जिम्मेदारी नासिक स्थित इंडिया सिक्योरिटी प्रेस (आईएसपी) को सौंपी गई है। आईएसपी जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी करेगा। 

 
विज्ञापन

ई पासपोर्ट में एक बायोमेट्रिक चिप होगा

गौरतलब है कि इन फैसलों से पूर्व विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने संबंधी कई प्रावधानों और नियमों में बदलाव कर इसकी प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया है।
पासपोर्ट सेवा से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने एक तरफ जहां पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया सरल की है, वहीं दूसरी ओर उसका ध्यान फर्जीवाड़े की संख्या में शून्य स्तर तक लाने की है। 

यही कारण है कि व्यापक विचार विमर्श के बाद पहले ई पासपोर्ट और इसके बाद डिजिटल पासपोर्ट निर्माण पर सहमति बनी है। ई पासपोर्ट में एक बायोमेट्रिक चिप होगा, जिसमें संबंधित व्यक्ति का सारा ब्यौरा मौजूद होगा। चूंकि योजना पासपोर्ट सेवा केंद्रों को दुनिया भर के भारतीय मिशनों और दूतावास से जोडने की है।

ऐसे में पासपोर्ट से संबंधित फर्जीवाड़ा करना मुश्किल होगा। दुनिया के किसी भी देश में किसी भी व्यक्ति के पासपोर्ट के प्रति थोड़ा भी संदेह होने पर उससे संबंधित जानकारी को महज कुछ सेकेंड में हासिल किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें