कोरोना महामारी के चलते वर्चुअल तरीके से सुनवाई करने वाली 27 ई-लोक अदालतों ने जून और अक्तूबर के बीच 2.51 लाख मामले निपटाए। ये अदालतें 15 राज्यों की हैं। विधि मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इस महीने अब तक लोक अदालतें 12,000 मामलों का निपटारा कर चुकी हैं।
इसके परिणामस्वरूप 107.4 करोड़ रुपये की अदायगी कराई गई। मंत्रालय के अनुसार, जून से अक्तूबर तक 15 राज्यों में 27 ई-अदालतों का संचालन हुआ। इसमें 4.83 लाख मामले आए और इनमें से 2.51 लाख मामलों का निपटारा किया गया।
इनमें 1409 करोड़ रुपये की अदायगी की गई। नवंबर महीने के दौरान अब तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में ई-लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इनमें 16,651 मामले आए और 12686 का निपटारा किया गया।