फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी में वर्चुअल हुई लोक अदालतों ने निपटाए 2.51 लाख मामले

Tue, 24 Nov 2020 02:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
ई-लोक अदालत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते वर्चुअल तरीके से सुनवाई करने वाली 27 ई-लोक अदालतों ने जून और अक्तूबर के बीच 2.51 लाख मामले निपटाए। ये अदालतें 15 राज्यों की हैं। विधि मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इस महीने अब तक लोक अदालतें 12,000 मामलों का निपटारा कर चुकी हैं।

विज्ञापन


इसके परिणामस्वरूप 107.4 करोड़ रुपये की अदायगी कराई गई। मंत्रालय के अनुसार, जून से अक्तूबर तक 15 राज्यों में 27 ई-अदालतों का संचालन हुआ। इसमें 4.83 लाख मामले आए और इनमें से 2.51 लाख मामलों का निपटारा किया गया।


इनमें 1409 करोड़ रुपये की अदायगी की गई। नवंबर महीने के दौरान अब तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में ई-लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इनमें 16,651 मामले आए और 12686 का निपटारा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें