फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-कॉमर्स कंपनियों का दीवाली से पहले तोहफा, आज से शुरू होगी तीसरी सेल

Thu, 01 Nov 2018 05:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील जैसी ऑनलाइन कंपनियां दिवाली से पहले एक बार फिर से अपनी सेल शुरू कर रही हैं। फ्लिपकार्ट की सेल बृहस्पतिवार से शुरू होकर अगले सोमवार तक चलेगी, जबकि अमेजन की सेल शुक्रवार से शुरू होकर सोमवार तक चलेगी। दिवाली से पहले दोनों कंपनियों की यह तीसरी सेल है। स्नैपडील की भी मेगा दिवाली सेल शुक्रवार से रविवार तक चलेगी।

विज्ञापन


अमेजन से मिली जानकारी के अनुसार इस बार सेल दो से पांच नवंबर तक चलेगी, जिसमें विभिन्न उत्पादों पर 80 फीसदी तक छूट मिल सकती है। इसमें एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जबकि एक से पांच नवंबर तक अपनी सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एसबीआई ग्राहकों को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट देगी। स्नैपडील की मेगा दिवाली सेल दो से चार नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें