फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#CoronaPositive: इस कंपनी ने सिर्फ 10 दिन में बना दिया कोरोना मरीजों के लिए स्पेशल वेंटिलेटर

Fri, 27 Mar 2020 05:52 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Dyson ने सिर्फ 10 दिन में तैयार किया स्पेशल वेंटिलेटर
  • ब्रिटेन ने दिए 10,000 वेंटिलेटर्स के ऑर्डर्स
विज्ञापन
Dyson ventilators - फोटो : Dyson
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश टेक्नोलॉजी कंपनी Dyson ने कोरोना वायरस के मरीजों के लिए खास वेंटिलेटर तैयार किया है और वह भी महज 10 दिनों में। डायसन को ब्रिटेन की सरकार ने 10 हजार वेंटिलेटर बनाने का ऑर्डर भी दे दिया है। 

विज्ञापन


डायसन के इस वेंटिलेटर का नाम CoVent रखा गया है। कोवेंट वेंटिलेटर को कोरोना वायरस के मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। बता दें कि वैक्यूम क्लिनर और हैंड ड्रायर बनाने वाली कंपनियों की लिस्ट में डायसन का नाम पहले पायदान पर है।

डायसन के वेंटिलेटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें एक ऐसी डिवाइस लगी है जो कृत्रिम फेफड़े का काम करती है। कोरोना संक्रमण की स्थिति में अभी तक इसी बात की पुष्टि हुई है कि यह वायरस इंसान के फेफड़े को पूरी तरह से जाम कर देता है जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह नहीं होता है। इसके अलावा कोरोना से संक्रमित होने पर कफ बहुत ज्यादा बनता है। 
विज्ञापन


फेफड़ा ब्लॉक होने के कारण शरीर में ना ऑक्सीजन जा पाता है और ना ही कार्बन डाईऑक्साइड बाहर आता है। इस वेंटिलेटर में एक एंडोट्रैकल (ईटी) ट्यूब है जो कि वाइंड पाइप से कनेक्ट होता है और शरीर से कार्बन डाईऑक्साइड बाहर निकालता है।



इससे मरीज को श्वसन प्रक्रिया में मदद मिलती है। सीधे शब्दों में कहें तो इस वेंटिलेटर में कृत्रिम फेफड़ा है। इस वेंटिलेटर का बड़ा फायदा है कि कोरोना के मरीज का इलाज करने के लिए डॉक्टर को किसी अन्य मशीन की जरूरत नहीं पड़ती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें