फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Netherlands: ‘पीएम रूट की भारत यात्रा से द्विपक्षीय रिश्तों को मिली मजबूती’, डच दूतावास ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 13 Sep 2023 01:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डच दूतावास के अनुसार, विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में रूटे ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में प्रतिबद्धता जाहिर की।
विज्ञापन
Mark Rutte - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटे जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आए थे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड पीएम को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। यात्रा के बाद नीदरलैंड का कहना है कि प्रधानमंत्री की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यात्रा से दोनों देशों के बीच प्रगति सुनिश्चित करने में मदद मिली है। बता दें, शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद रूटेे बंगलूरू के दौरे पर गए थे।
विज्ञापन


रूट ने जाहिर की खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम रूटे ने रविवार को द्विपक्षीय बैठक की थी। डच दूतावास के अनुसार, विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में रूटे ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में प्रतिबद्धता जाहिर की। इसके अलावा उन्होंने, भारतीय व्यापारियों और अधिकारियों के साथ मुलाकात पर खुशी जाहिर की। शिखर सम्मेलन के बाद रूटे बंगलूरू की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यापारिक मिशन की बैठक में शिरकत की।

भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूटे ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत में व्यापार मिशन का नेतृत्व करने में विशेषाधिकार व्यक्त किया। रूटे ने डच सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी का दौरा किया था। यहां उन्हें चिप-प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया गया, जो वर्तमान में भारत में एनएक्सपी द्वारा विकसित किया जा रहा है। नीदरलैंड उद्योग और नियोक्ता परिसंघ (वीएनओ-एनसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष इंग्रिड थिजसेन रूटे ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। भारत में जिस प्रकास का विकास हो रहा है, उससे डच व्यापारियों को नए अवसर मिल रहे हैं। डिजिटलीकरण की तेजी से प्रगति और एआई का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक चिकित्सा प्रौद्योगिकी में सबसे शीर्ष पर है।
विज्ञापन


पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
रूटेे ने एक्स पर बंगलूरू की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, नीदरलैंड और भारत के बीच संबंध काफी अच्छे हैं। यहां करीब 350 डच कंपनियां कारोबार करती है। हम कृषि और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में एकसाथ काम करते हैं। यहां अभी और भी अवसर खुलेंगे। अपने पोस्ट में रूटेे ने बताया कि उन्होंने कई मुद्दों पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ चर्चा की है। महावाणिज्य दूतावास के नए कार्यालय खोलने का सम्मान मिलने पर नीदरलैंड के पीएम ने इसके लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी टीम का भी धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें