फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव: एबीवीपी ने जारी किया स्पोर्ट्स मैनिफेस्टो, डीयू में बेहतर खेल सुविधाओं का किया वादा

Fri, 07 Sep 2018 06:55 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

डूसू चुनाव में भाग ले रहे सभी दल अपनी अलग-अलग योजनाओं के जरिए छात्रों को लुभाने में लगे हैं। इसी क्रम में एबीवीपी ने छात्रों के लिए स्पोर्ट्स मैनिफेस्टो यानी खेल घोषणा पत्र पेश किया है। एबीवीपी का दावा है कि अगर डूसू चुनाव में उनकी जीत होती है तो वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को खेल की विशेष सुविधाएं देने का प्रयास करेगी। एबीवीपी की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी ने बताया कि उनका प्रयास है कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलने का भी बराबर मौका मिले।

विज्ञापन


इससे एक तो उनका शरीर स्वस्थ रहेगा तो दूसरे उन्हें खेल की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा जो आज करियर के लिहाज से एक अच्छा विकल्प बन चुका है। मोनिका चौधरी के मुताबिक एबीवीपी का प्रयास रहेगा कि हर एक कक्षा में कम से कम पांच फीसदी सीटें खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी जाएं जिससे पूरे देश के खिलाड़ी दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर सकें। 

इसके अलावा हमारा प्रयास होगा कि पढ़ रहे खिलाड़ी साथियों के खेल की गतिविधियों के कारण उनका शैक्षणिक विकास बिल्कुल प्रभावित न हो। खेल के दौरान बाहर आने-जाने पर उनकी कक्षाओं में उपस्थिति उनके लिए कोई परेशानी का सबब न बने। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि खिलाड़ी छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का खान-पान मिल सके जिससे उनका खेलों में प्रदर्शन शानदार बना रहे। 
विज्ञापन


एबीवीपी के सचिव पद के प्रत्याशी सुधीर ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि छात्रों को आंतरिक मू्ल्यांकन में विशेष छूट उपलब्ध कराया जा सके जिससे वे शिक्षा की चिंताओं से मुक्त होकर अपना पूरा ध्यान खेलों पर लगा सकें। एबीवीपी की तरफ से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शक्ति सिंह ने कहा कि मैं स्वयं बॉक्सिंग का राष्ट्रीय स्तर का प्रत्याशी रहा हूं। उनका प्रयास रहेगा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में खेल संस्कृति का निर्माण हो और खिलाड़ियों को एक बेहतर माहौल मिले जिससे डीयू और देश का नाम रोशन हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें