आधार कार्ड पर देशभर में लोगों की राय अलग-अलग है। ऐसे में सोशल मीडिया पर आधार बनाने वाले यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के ट्विटर अकाउंट से जब भी कुछ लिखा जाता है तो उसका मजाक बनाने की कोशिश होती है। ऐसा ही दशहरा पर भी हुआ।
पढ़ें: इन 10 तरह के अकाउंट्स और डॉक्यूमेंट्स के लिए जरूरी है आधार
आधार बनाने वाले विभाग UIDAI के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दशहरा की शुभकामनाएं देने के लिए ट्वीट किया गया था। 30 सितंबर को किए गए ट्वीट में लिखा था, 'पूरी दुनिया गुड गवर्नेंस की शक्ति देख रही है। ऐसे में हमें आधार को आगे लेकर जाना चाहिए #हैप्पीदशहरा'
UIDAI ने यह ट्वीट किया था
A time when the world sees the power of good governance.
Let us continue this true spirit with Aadhaar...#HappyDussehra pic.twitter.com/5KE5uVo1Dc
— Aadhaar (@UIDAI) September 30, 2017
इसपर लोगों ने तरह-तरह के ट्वीट कर आधार को ट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन आधार के ट्विटर अकाउंट से एक जवाब ऐसा आया जिसकी लोगों ने उम्मीद नहीं की थी। एक शख्स ने लिखा कि सर रावण को कितने आधार कार्ड मिल सकते हैं? 10 चेहरे हैं, 10 आंख के जोड़े, कम से कम 100?
शख्स ने यह लिखा था
Sir how many Aadhaar can Ravan get? 10 faces * 10 iris pairs = 100 at least? #DestroyTheAadhaar https://t.co/b7BPAxIEuK
— #DestroyTheAadhaar (@Stupidosaur) September 30, 2017