फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत दवे ने कहा- भाजपा के करीबी हैं लोया केस के जज अरुण मिश्रा

Sun, 14 Jan 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुष्यंत दवे
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जजों द्वारा न्यायपालिका के खिलाफ मोर्चा खोलने के एक दिन बाद ही वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने लोया केस की सुनवाई कर रहे जज अरुण मिश्रा पर आरोप लगाए हैं। दवे का कहना है कि मिश्रा के भाजपा और बड़े नेताओं के साथ करीबी रिश्ते हैं।

विज्ञापन


एक समाचार चैनल पर दवे ने कहा- हर किसी को पता है कि जस्टिस अरुण मिश्रा के भाजपा और बड़े नेताओं के साथ संबंध हैं। वो लोया केस की सुनवाई नहीं करेंगे। इसी बीच सीबीआई के विशेष जज बीएच लोया की संदिग्ध मौत के मामले में याचिका दायर करने वाले एक याचिकाकर्ता का कहना है कि दवे ने उनपर जस्टिस अरुण मिश्रा की बेंच से केस वापस लेने के लिए दबाव डालने की कोशिश की थी।

लोया केस के याचिकाकर्ता और कांग्रेस नेता तहसीम पूनावाला का कहना है कि वरिष्ठ वकील दवे ने उनपर सुप्रीम कोर्ट की पीठ से केस वापस लेने का दबाव बनाया था। उन्होंने पूनावाला को यह समझाने की कोशिश की कि जस्टिस मिश्रा सीजेआई के अनुयायी हैं इसलिए वो इस केस की सुवनाई नहीं करेंगे। तहसीम का कहना है कि पहले दवे उनके केस के वकील बनने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन जब उन्हें पता चला कि मिश्रा इसके जज हैं तो उन्होंने केस को सुप्रीम कोर्ट से वापस लेने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें