फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली के साथ मारपीट, विक्रम भट्ट बोले हम असहाय महसूस कर रहे हैं

Sat, 28 Jan 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर के जयगढ़ किले में फिल्म 'पद्मावती' की चल रही शूटिंग के दौरान शुक्रवार को निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ करणी सेना कार्यकर्ताओं ने इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बदसलूकी की।
विज्ञापन


करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने इससे पहले इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा-अकबर का भी विरोध किया था। करणी सेना के कार्यकर्ता पद्मावती की शूटिंग के दौरान जयगढ़ पहुंचे और भंसाली के साथ धक्का-मुक्की की।

कार्यकर्ताओं ने शूटिंग के सामान के साथ तोड़-फोड़ की और नुकसान पहुंचाया। करणी सेना का आरोप है कि भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में इतिहास से जुड़े तथ्यों से छेड़छाड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं: विक्रम भट्ट

अफरा-तफरी मचने के कारण शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। पुलिस के पहुंचने के बाद करणी सेना के कार्याकर्ता काबू में आए। करणी सेना ने एकता कपूर के सीरियल जोधा-अकबर का भी भारी विरोध किया था।

संजय लीला भंसाली पर हुए इस हमले के बाद निर्माता निर्देशक विक्रम भट्ट ने कहा है कि हम सब कलाकार शीशे के घरों में रहते हैं, डर रहता है कोई पत्थर मार जाएगा, किसके बाद जाएंगे, हम खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

वहीं करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कल्वी का कहना है कि 'वो हमारी नाक के नीचे, राजपूतों की धरती पर हमारे पूर्वजों से खिलवाड़ कर रहे हैं। क्या संजय लीला भंसाली की हैसियत जर्मनी जाकर हिटलर के खिलाफ फिल्म बनाने की है'।  Under our nose,on land of Rajputs thy tampered wth history of our ancestors-Founder,Rajput Karni Sena on hs org's attack on #Padmavati's set pic.twitter.com/91b3yy8Gaw — ANI (@ANI_news) January 28, 2017 Kya Sanjay Leela Bhansali ki haisiyat hai Germany jaake Hitler ke khilaf film banane ki?: Lokendra Singh Kalvi, Founder Rajput Karni Sena pic.twitter.com/Yl1lupS2hS — ANI (@ANI_news) January 28, 2017

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें