फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: पुलिस छापेमारी के दौरान तीसरी मंजिल से कूदीं दो महिलाएं, मौत

Thu, 12 Apr 2018 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
सेक्स वर्कर
विज्ञापन

वेश्या व्यवसाय के लिए मशहूर दक्षिण मुंबई के ग्रांटरोड इलाके में एक इमारत में छापेमारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे भागने की कोशिश कर रही दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन, इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


दक्षिण मुंबई के डी.बी.मार्ग पुलिस थाने की टीम ने ग्रांटरोड इलाके में स्थित ओम पैलेस नाम की एक इमारत की जांच करने पहुंची थी। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिसकर्मियों की टीम इस चकला घर इलाके में दाखिल हुई थी। इसकी जानकारी मिलते ही महिलाओं में घबराहट फैल गई। दो महिलाओं ने खिड़की के रास्ते रस्सी के सहारे नीचे उतर कर भागने की कोशिश की। लेकिन, संतुलन बिगड़ने के चलते दोनों नीचे गिर पड़ीं। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें