फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी आज सिर्फ 16 मिनट बोले- कोरोना काल का दूसरा सबसे छोटा संबोधन

Tue, 30 Jun 2020 05:55 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारत में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ रहा है। सरकार ने हालांकि देश को अनलॉक करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी भी सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में छठी बार देश को संबोधित किया। पीएम मोदी आज सिर्फ 16 मिनट बोले, यह कोरोना काल में उनका दूसरा सबसे छोटा देश के नाम संबोधन था।

विज्ञापन


जनता कर्फ्यू के दिन पीएम देश को संबोधित करते हुए 29 मिनट बोले थे। 24 मार्च को पीएम मोदी 29 मिनट तक बोले। तीन अप्रैल दीप जलाने की अपील की और उस दिन सिर्फ 12 मिनट ही देश को संबोधित किया। 14 अप्रैल के दिन 25 मिनट, 12 मई को आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुए  33 मिनट और  30 जून को 16 मिनट तक पीएम अपने संबोधन के दौरान बोले।

उन्होंने अपने संबोधन में देश की जनता से इस महामारी से निपटने के लिए नियमों के पालन करने की अपील की और साथ ही उन्होंने और कई महत्वपूर्ण बातें देश के सामने रखीं। कोरोना काल के दौरान छह बार देश के नागरिकों को संबोधित कर चुके पीएम मोदी ने अपने हर भाषण में क्या कहा है, आइए जानते हैं...

पहला भाषण, जनता कर्फ्यू 

19 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात आठ बजे कोरोना वायरस को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए रविवार, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का एलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 22 मार्च को शाम पांच बजे, पांच मिनट तक तक उन सभी लोगों का ताली बजाकर धन्यवाद करें, जो खतरा उठाकर आवश्यक कामों में लगे हैं।

दूसरा भाषण, लॉकडाउन की शुरुआत 

24 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशवासियों से कुछ समय की मांग की। रात आठ बजे के अपने संबोधन में पीएम ने पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन करने की घोषणा की।

तीसरा भाषण, मांगे नौ मिनट 

कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री ने तीन अप्रैल को तीसरी बार देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में लोगों से दीया जलाने की अपील की। उन्होंने देशवासियों से पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की लाइट बुझाकर छत पर या बालकनी में दीये जलाने की अपील की। पीएम ने कहा ' हम प्रकाश की ताकत से कोरोना के अंधकार को मिलकर मात देंगे।'

चौथा भाषण, लॉकडाउन बढ़ाया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्र को चौथी बार संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने लॉकडाउन 2.0 का एलान किया और लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर तीन मई कर दी। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों की ओर से मिले सुझावों के आधार पर लॉकडाउन को बढ़ाया था।

पांचवा भाषण, आर्थिक पैकेज का एलान

प्रधानमंत्री मोदी ने 12 मई को  पाचवीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया था। इसके तहत देश के छोटे व्यापारियों, श्रमिक मजदूरों, गरीबों को आर्थिक मदद, लोन की मदद देने की घोषणा की गई।

छठा भाषण, नवंबर तक गरीबों को मुफ्त राशन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 30 जून देश को संबोधित किया। देश में कोरोना के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम यह छठा संबोधन था। प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग अपने 16 मिनट के संबोधन में कोरोना को केंद्र में रखा और लोगों से लापरवाही न करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने नवंबर तक इस योजना का विस्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें