फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई के होटल कारोबारी की ठाणे में हत्या, खिड़की काटकर घर में घुसे हत्यारे

Sun, 21 Jul 2019 06:02 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दुबई में होटल चलाने वाले 48 साल के कारोबारी की महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हत्या कर दी गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुंबई निवासी सुरेश मुनाजे का ठाणे की सहापुर ताल्लुका में एक बंगला है जहां वह पिछले कुछ दिनों से ठहरे हुए थे। वह दुबई में होटल का कारोबार करते हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को मुनाजे बंगले पर अकेले थे तब खिड़की को काटकर कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने कपड़े से पीड़ित के हाथ और पैर बांध दिए और उनकी इतनी पिटाई की जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वे मौके से भाग गए।

अधिकारी ने बताया कि घर के काम करने वाले कर्मचारी ने शनिवार को बंगले में उनका शव देखा और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि शव पर चोटों के कई निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें