फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2018: ऑनलाइन काउंसलिंग से दाखिले की तैयारी, बैठक में होगी चर्चा

Sun, 04 Feb 2018 03:53 AM IST
रश्मि शर्मा, उमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के दाखिले ऑनलाइन काउंसलिंग से कराने की तैयारी हो रही है। अगले सप्ताह दाखिला समिति के सब कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा होनी की संभावना है। इस प्रक्रिया के तहत आवेदनों के आधार पर मेरिट तैयार होती है। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से दिए गए दिन व समय पर सीटें आवंटित की जाती हैं। वर्तमान में कटऑफ के आधार पर दाखिले होते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कटऑफ जारी होती है। इस तरह से कटऑफ के आधार पर दाखिले सुनिश्चित होते हैं। छात्रों को प्रमाणपत्र के लिए कॉलेज जाना पड़ता है। 

विज्ञापन


वहीं, अब गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय की तर्ज पर ऑनलाइन काउंसलिंग करने की तैयारी है। ऑनलाइन काउंसलिंग में आवेदन करने के बाद प्रवेश परीक्षा होती है और फिर मेरिट पर रैंक जारी की जाती है। रैंक के आधार पर ही दाखिले सुनिश्चित होते हैं। हालांकि, इस पर चर्चा होना बाकी है। 

उल्लेखनीय है कि दाखिला समिति ने इस बार कंप्यूटर साइंस, गणित, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र में एप्टिट्यूट टेस्ट से दाखिले किए जाने की सिफारिश की है। दाखिला समिति की सब कमेटी ने यह सिफारिश की है। जो इस टेस्ट को क्वालिफाई करेंगे वो ही कटऑफ के आधार पर दाखिला के लिए योग्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें