डीएस ग्रुप की कैंडी पास पास पल्स, जिसने साल 2015 में अपने लॉन्च के साथ कैंडी जगत में धूम मचा दी थी, अपनी पहली टीवीसी की अपार सफलता के बाद इसने हाल ही में दूसरा टेलीविज़न कमर्शियल जारी किया है।
पल्स कैंडी का नशा सर चढ़ कर बोलता है, यही वजह है की इसका ब्रांड संचार लोगों के ऊपर इसके प्रभाव को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है, जो ''प्राण जाए पर पल्स ना जाए' की एक टैग लाइन के साथ है। जे वाल्टर थॉम्पसन कंपनी द्वारा तैयार किया गया यह दूसरा टीवीसी भी एक मास्टर कमर्शियल है, जिसमे ये दर्शाया जाएगा कि लोग अपनी पल्स कैंडी को छिपाने के लिए किस हद तक जाएंगे।
यह फिल्म ऑफिस के सहयोगियों के मध्य बातचीत से शुरू होती है। जिसमे एक सहयोगी पल्स कैंडी लेने के लिए अपने दूसरे सहयोगी को बातों में बहलाने और लुभाने की कोशिश करती है। लेकिन उसके सहयोगी ने उसकी मंशा जान कर अपने किरदार के माध्यम से उसे अपने ही गेम में शामिल कर लेता है।
जब सहयोगी को उसका प्रयास असफल होता दिखता है तो वह छोड़ कर चली जाती है। इस समय हमे लगता है की उसके सहयोगी ने उसे बेहतर बेवकूफ़ बनाया और अपनी पल्स कैंडी खत्म कर दी। 'प्राण जाए पर पल्स न जाए' टैग लाइन के साथ कमर्शियल समाप्त होता है।