फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वैज्ञानिकों का दावा: जुबान और मुंह सूखना भी कोरोना का लक्षण

अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Apr 2021 06:15 AM IST

सार

  • करीब आधे संक्रमित मरीजों में मौजूद है जेरोस्टोमिया का लक्षण
  • सूखे मुंह की प्रमुख वजह शरीर में लार पैदा करने की क्षमता कम होना है
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का नया लक्षण... - फोटो : सोशल मीडिया


इसके बाद अगले कुछ दिनों में मरीज में बुखार, गले में दर्द जैसे लक्षण विकसित होते हैं। चिकित्सकों के अनुसार सूखे मुंह की प्रमुख वजह शरीर में लार पैदा करने की क्षमता कम होना है। लार की वजह से हमारा मुंह खराब बैक्टीरिया व दूसरे तत्वों से बचाव करता है और पाचन प्रक्रिया भी शुरू करता है।


जुबान सूखना भी शामिल

जुबान सूखना भी नए लक्षणों में शुमार हो सकता है। यह भी लार न बनने की वजह से हो रहा है। इस दौरान जुबान सफेद हो सकती है या इस पर सफेद पैच बन सकते हैं।


जल्द जांच में उपयोग लक्षण

वैज्ञानिकों का मानना है कि शुरुआती लक्षण जांच व मरीज को इलाज शुरू करने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। इससे रोग को फैलने से भी रोका जा सकता है।


खाना खाने में दिक्कत

ऐसे लक्षण वाले लोगों को खाना खाते वक्त परेशानी आ रही है। लार न होने से सूखा मुंह भोजन चबाना मुश्किल कर रहा है। साथ ही बोलने में भी सूखे मुंह से दिक्कतें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next