फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पिता ने की किताब के बदले बच्चे को मौत देने की कोशिश

Mon, 22 Jul 2019 06:31 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिंदेगांव के निवासी पंढारीनाथ बोराडे ने किताब के लिए रुपये मांगने पर अपने बच्चों को मारने का प्रयास किया। आरोपी के खिलाफ नासिक रोड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसका बेटा ऋषिकेष नवीं कक्षा में पढ़ता है और बेटी निकिता बारहवीं में पढ़ती है।
विज्ञापन


बोराडे को शराब की लत है, रविवार को जब वह नशे में था तो बच्चों ने पंढारीनाथ से किताबों के लिए एक हजार रुपये मांगे। जिस पर वो भड़क गया। उसने दोनों बच्चों को जमकर पीटा और जहर खाने के लिए मजबूर किया। 

परिवार वालों नेे बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अब उनकी हालत सामान्य बनी हुई है। निकिता ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद बोराडे पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें