फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कोच्चि एयरपोर्ट पर 60 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, जिम्बाब्वे से आया शख्स गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2022 01:36 PM IST
संजीव कुमार झा एएनाई, कोच्चि

सार

सीआईएएल के सुरक्षा विभाग को अत्याधुनिक '3डी एमआरआई' स्कैनिंग मशीन से बैग में छिपा हुआ पदार्थ मिला। वह पलक्कड़ का मूल निवासी है और उसे नारकोटिक्स विभाग में सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
ड्रग्स जब्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने एक यात्री के पास से 60 करोड़ रुपये मूल्य की 30 किलोग्राम नशीली दवाएं जब्त की हैं। सीमा शुल्क नारकोटिक्स विभाग के प्रारंभिक मूल्यांकन में निष्कर्ष निकाला गया कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 60 करोड़ रुपये का मेथा क्विनोल है। जब्त मादक पदार्थ को आगे के परीक्षण के लिए सरकारी प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। सीआईएएल की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मुरलीधरन नायर के रूप में हुई, जो जिम्बाब्वे से दोहा होते हुए कोच्चि पहुंचा था। कोच्चि से दिल्ली के लिए एयर एशिया की फ्लाइट में सवार होते ही उनके सामान की जांच की जा रही थी। सीआईएएल के सुरक्षा विभाग को अत्याधुनिक '3डी एमआरआई' स्कैनिंग मशीन से बैग में छिपा हुआ पदार्थ मिला। वह पलक्कड़ का मूल निवासी है और उसे नारकोटिक्स विभाग में सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें