फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम में 50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, पुलिस ने पांच को दबोचा

Sun, 11 Dec 2022 04:01 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सिलचर

सार

पुलिस अधीक्षक नुमल महट्टा ने कहा कि कछार जिले से 50 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है और इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ बताई जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात आइजोल से सिलचर आ रही दो कारों को रोका, जिसमें तलाशी लेने पर मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

विज्ञापन


साथ ही कछार के पुलिस अधीक्षक नुमल महट्टा ने कहा कि कछार जिले से 50 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है और इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि दो वाहनों से हमने मिजोरम के रास्ते म्यामांर से आ रही याबा की दो लाख गोलियां जब्त की हैं। इनकी बाजार कीमत करीब 50 करोड़ रुपए होगी।

उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा अंतर्राज्यीय गिरोह है। हमारा अभियान जारी है और हमें उम्मीद है कि तस्करी से जुड़े अन्य दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें