फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम: बीएसएफ-एक्साइज की संयुक्त कार्रवाई, 4.79 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद; चार गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 11:32 PM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल

सार

Mizoram News: मिजोरम में सीमा सुरक्षा बल आइजोल और राज्य के एक्साइज एवं नारकोटिक्स विभाग ने संयुक्त अभियान में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की है। इसी के साथ कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
4.79 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) आइजोल और राज्य के एक्साइज एवं नारकोटिक्स विभाग ने संयुक्त अभियान में 4.79 करोड़ रुपए की अवैध नशीली दवाएं बरामद कीं। कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो म्यांमार नागरिक भी शामिल हैं। यह ऑपरेशन शुक्रवार देर रात शुरू होकर शनिवार तड़के तक चला।
विज्ञापन


खास खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने शुक्रवार रात सेलोंग–आइजोल मार्ग (एनएच-6) पर एक संदिग्ध वाहन को रोका। शुरुआती तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों को आइजोल में एक खेप लेने जाना था। इसके बाद टीम ने संदिग्धों को आइजोल के चंदमारी वेस्ट इलाके में ले जाकर एक संभावित ठिकाने की पहचान की। सुबह 4:30 बजे, स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई, जहां दो और संदिग्ध मिले।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद ही दो बैग सौंपे। जांच में इनमें, छह पैकेट संदिग्ध मेथामफेटामाइन वजन 5.89 किलोग्राम और तीन सोप केस में संदिग्ध हेरोइन, करीब 41 ग्राम बरामद हुए। जब्त नशीले पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 4,79,66,500 रुपए आंकी गई है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री को आगे की जांच के लिए एक्साइज एवं नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन रियल-टाइम इंटेलिजेंस और एजेंसियों के बेहतरीन समन्वय का उदाहरण है। बीएसएफ ने कहा कि वह सीमा पार से होने वाली ड्रग तस्करी को रोकने और युवाओं को नशे के खतरे से बचाने के लिए सभी एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें