फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guj ATS-DRI: कोलकाता बंदरगाह के पास से 39.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त, इसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये

Fri, 09 Sep 2022 06:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने गांधीनगर में कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ 12 गियर बॉक्स के अंदर छिपा हुआ पाया गया, जो दुबई के जेबेल अली पोर्ट से शिपिंग कंटेनर में भेजे गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 39.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। इसकी कीमत 197.82 करोड़ रुपये मूल्य आंकी गई है। गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने गांधीनगर में कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ 12 गियर बॉक्स के अंदर छिपा हुआ पाया गया, जो दुबई के जेबेल अली पोर्ट से शिपिंग कंटेनर में भेजे गए थे। यह 7,220 किलोग्राम धातु स्क्रैप के साथ भेजा गया था। यह फरवरी में कोलकाता बंदरगाह पहुंचा था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुजरात एटीएस को एक इनपुट मिला था। इसके आधार पर एटीएस और डीआरआई के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने कुछ दिन पहले कोलकाता बंदरगाह के पास एक कंटेनर फ्रेट स्टेशन पर छापा मारा। इस दौरान एक कंटेनर पर सीज किया गया, जो दुबई से फरवरी में वहां पहुंचा था। 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान हमें धातु के स्क्रैप में पाए गए 36 गियर बॉक्स में से 12 पर सफेद स्याही के निशान मिले। इन गियर बॉक्स को खोलने पर सफेद पाउडर के 72 पैकेट पाए गए। फोरेंसिक टीम ने पुष्टि की कि पैकेट में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 197.82 करोड़ रुपये मूल्य की 39.5 किलोग्राम हेरोइन थी। जांच अभी भी जारी है। शेष गियर बॉक्स को भी खोलने का काम किया जा रहा है। प्राथमिक जांच से पता चला है कि कंटेनर को फिर से कोलकाता से किसी अन्य देश में निर्यात किया जाना था।
विज्ञापन


इससे पहले इस साल जुलाई में गुजरात एटीएस ने कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 75.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी, जिसकी कीमत 376.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी। इसे कपड़े के रोल के अंदर छुपाया गया था और इसे संयुक्त अरब अमीरात से पंजाब ले जाने के लिए भेजा गया था। इस साल मई में भी डीआरआई ने मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 500 करोड़ रुपये की 56 किलोग्राम कोकीन जब्त की थी। वहीं, अप्रैल में डीआरआई ने कच्छ में कांडला बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 1,439 करोड़ रुपये की 205.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें