चेन्नई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में दो किलो ड्रग्स मिलने से सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े होने लग गए हैं। ड्रग्स का ये पैकेट गुरुवार को यात्रियों को फूड सप्लाई करने वाली एक ट्रॉली में मिला।
इस पैकेट को जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट नंबर 440 में केटरिंग सर्विस प्रोवइडर कंपनी स्काई गॉरमेट ने ट्रॉली में दो पैकेट देखे।
ये ट्रॉली चेन्नई से लोड की गई थी। एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि ये ट्रॉलियां सिर्फ क्रू मेंबर्स के हाथों में रहती है। अब ऐसा माना जा रहा है कि किसी स्टाफ मेंबर का इसमें हाथ हो सकता है।