फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण 26 को तो रकुलप्रीत और करिश्मा कल जांच में होंगी शामिल

Thu, 24 Sep 2020 10:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गाज गुरुवार को कई बड़े सितारों पर गिर सकती है। ड्रग्स मामले में जेल में बंद रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह सहित सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का नाम लिया था। इसी कड़ी में आज सिमोन ब्यूरो के कार्यालय पहुंची हैं, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ टीवी अभिनेता अबीगैल और सनम को एनसीबी ने तलब किया है। बुधवार को उनके घर से मारियुवाना की एक छोटी मात्रा बरामद हुई थी। इसके अलावा एनसीबी की एक टीम रकुलप्रीत सिंह के घर पहुंची है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपड्टेस-
विज्ञापन
मुंबई पहुंचीं दीपिका पादुकोण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:08 PM, 24-Sep-2020

मुंबई पहुंचीं दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई पहुंच गई हैं। उनके साथ उनके पति रणवीर सिंह भी थे। दीपिका 26 सितंबर को एनसीबी की जांच में शामिल होंगी।

08:11 PM, 24-Sep-2020

गोवा एयरपोर्ट पहुंचीं दीपिका पादुकोण

गोवा में मौजूद दीपिका पादुकोण मुंबई वापसी के लिए गोवा एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं। उनके साथ उनके पति रणवीर सिंह भी हैं। एनसीबी ने कहा है कि दीपिका ने 26 सितंबर को जांच में शामिल होने की बात कही है। 
 

 

07:30 PM, 24-Sep-2020

कल जांच में शामिल होंगी रकुलप्रीत

एनसीबी ने कहा है कि दीपिका पादुकोण ने 26 सितंबर को जांच में शामिल होना स्वीकार किया है। रकुलप्रीत सिंह और करिश्मा प्रकाश कल जांच से जुड़ेंगी।

विज्ञापन
07:15 PM, 24-Sep-2020

श्रुति और सिमोन के बयान दर्ज

एनसीबी ने बताया कि आज सिमोन खंबाटा और श्रुति मोदी के बयान दर्ज किए गए।
 

05:10 PM, 24-Sep-2020

दीपिका को मिला NCB का समन

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एनसीबी का नोटिस मिल गया है। एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक दीपिका ने इसे स्वीकार कर लिया है। NCB के मुंबई कार्यालय ने 25 सितंबर को उन्हें समन भेजा था।
 
 

विज्ञापन
05:07 PM, 24-Sep-2020

सारा अली खान मां के साथ मुंबई पहुंची 

सारा अली खान गोवा हवाई अड्डे से मुंबई पहुंच गई है। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग मामले में 26 सितंबर को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। सारा के साथ उनकी मां अमृता सिंह भी हैं।

02:44 PM, 24-Sep-2020

गोवा हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हुईं सारा

सारा अली खान गोवा हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग मामले में 26 सितंबर को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
 
 

02:28 PM, 24-Sep-2020

एनडीपीएस अदालत ने एनसीबी को दी तलोजा जेल का दौरा करने की अनुमति

विशेष एनडीपीएस अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को तलोजा जेल का दौरा करने और रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत सिंह राजपूत के कुक, दीपेश सावंत के आगे के बयान दर्ज करने की अनुमति दे दी है।
 
 

01:49 PM, 24-Sep-2020

रकुलप्रीत के घर पहुंची एनसीबी टीम

एनसीबी की एक टीम फिल्म अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह के घर पहुंची है। जानकारी के अनुसार एनसीबी के चार अधिकारी अभिनेत्री के घर पहुंचे हैं। उनसे ब्यूरो ड्रग्स कनेक्शन को लेकर पूछताछ करेगा। रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी पूछताछ के दौरान उनका नाम लिया था।

01:47 PM, 24-Sep-2020

एनसीबी ने अबीगैल पांडे और सनम जौहर को किया तलब

एनसीबी को बुधवार को टेलीविजन अभिनेता अबीगैल पांडे और सनम जौहर के घर पर छापेमारी के दौरान मारियुवाना की एक छोटी मात्रा मिली थी। एक ड्रग पेडलर ने अपने बयान में सनम और अबीगैल का नाम लिया था। इस पेडलर को एनसीबी ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने आज दोनों अभिनेता को अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि दोनों ने मारियुवाना का सेवन किया था।

12:39 PM, 24-Sep-2020

धर्मा प्रोडक्शंस के क्षितिज को एनसीबी ने जारी किया समन

एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शंस के क्षितिज रवि प्रसाद को समन भेजा है। उन्हें कल ब्यूरो के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
 

 

12:16 PM, 24-Sep-2020

श्रुति मोदी से जारी है पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर श्रुति मोदी से ड्रग्स मामले में एनसीबी की पूछताछ जारी है।

11:42 AM, 24-Sep-2020

आज गोवा से मुंबई लौटेंगी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण से एनसीबी 25 सितंबर को पूछताछ करेगी। दीपिका फिलहाल गोवा में हैं। वे आज दोपहर को गोवा से मुंबई के लिए रवाना होंगी। गोवा हवाईअड्डे के सीआईएसएफ के अनुसार, दीपिका दोपहर 12.30 बजे गोवा से मुंबई के लिए रवाना होंगी। अभिनेत्री चार्टर्ड प्लेन से मुंबई आएंगी।

11:38 AM, 24-Sep-2020

रकुलप्रीत को मिला एनसीबी का समन

अभिनेत्री रकुलप्रीत को एनसीबी का समन मिल गया है। उन्होंने एनसीबी को शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होने की जानकारी दी है। ब्यूरो शुक्रवार को ही दीपिका पादुकोण से भी पूछताछ करेगी।

11:29 AM, 24-Sep-2020

दीपिका पर कसेगा एनसीबी का शिकंजा

ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आने के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मंच गया है। लोग दीपिका को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एनसीबी ने दीपिका को समन भेजकर 25 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। अभिनेत्री फिलहाल गोवा में हैं और गुरुवार को मुंबई लौट सकती हैं।
 

11:28 AM, 24-Sep-2020

एनसीबी ने कहा- कई तरह से किया संपर्क

रकुलप्रीत सिंह के समन मिलने से इनकार करने पर एनसीबी ने कहा कि उन्हें कल समन जारी किया गया था। हमने उनसे विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्होंने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
 

11:27 AM, 24-Sep-2020

मुंबई में एनसीबी की छापेमारी

ड्रग्स मामले में एनसीबी ने मुंबई में कुछ जगहों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी ड्रग्स केस में की गई है।

11:26 AM, 24-Sep-2020

रकुलप्रीत ने एनसीबी का समन मिलने से किया इनकार

रकुलप्रीत सिंह ने एनसीबी का समन मिलने से इनकार किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज वे पूछताछ के लिए ब्यूरो के कार्यालय नहीं आएंगी। वहीं एनसीबी सूत्रों का कहना है कि रकुलप्रीत बहाना बना रही हैं।

11:25 AM, 24-Sep-2020

एनसीबी दफ्तर पहुंची सिमोन खंबाटा

ड्रग केस के सिलसिले में पूछताछ के लिए फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं। उनके अलावा आज रकुलप्रीत सिंह से भी पूछताछ की जाएगी।
 

08:42 AM, 24-Sep-2020

ड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण 26 को तो रकुलप्रीत और करिश्मा कल जांच में होंगी शामिल

ड्रग केस के सिलसिले में पूछताछ के लिए फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके अलावा आज रकुलप्रीत सिंह से भी पूछताछ हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें