फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drug Case Bollywood: रकुलप्रीत से खत्म हुई एनसीबी की पूछताछ, रिया संग चैट की बात कबूली

Fri, 25 Sep 2020 03:32 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंचीं रकुलप्रीत - फोटो : ani
विज्ञापन

बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों का ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जांच तेज कर दी है। एनसीबी ने सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। आज ड्रग्स कनेक्शन के सिलसिले में रकुलप्रीत सिंह एनसीबी के सामने पेश हुईं। उन्होंने ड्रग्स लेने या किसी ड्रग पेडलर के संपर्क में होने की बात नकारी लेकिन रिया के साथ हुई चैट को कबूल कर लिया। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और क्वान टैलेंट एजेंसी की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पूछताछ जारी है। हाल ही में दीपिका और करिश्मा प्रकाश की ड्रग्स चैट सामने आई थी। इसमें करिश्मा दीपिका को हैश देने की बात कर रही थीं। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


रकुलप्रीत ने कबूल की रिया संग चैट
ड्रग्स मामले में रकुलप्रीत सिंह से एनसीबी की पूछताछ खत्म हो गई है। ब्यूरो अब करिश्मा प्रकाश से पूछताछ को आगे बढ़ाएगा। रकुल और करिश्मा को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार रकुलप्रीत ने ड्रग्स लेने से मना किया है। उन्होंने किसी ड्रग पेडलर के संपर्क में होने की बात भी नकारी है। उन्होंने 2018 में रिया संग ड्रग्स चैट की बात को कबूल किया है।



धर्मा प्रोडक्शन के असिस्टेंड डायरेक्टर से पूछताछ
एनसीबी धर्मा प्रोडक्शन के असिस्टेंड डायरेक्टर अनुभव चोपड़ा से पूछताछ कर रही है। अनुभव चोपड़ा क्षितिज प्रसाद के करीबी हैं। क्षितिज ड्रग मामले को लेकर एनसीबी की रडार पर हैं। उनपर ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीदने का आरोप है।
विज्ञापन


एनसीबी कार्यालय पहुंची करिश्मा प्रकाश
दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एनसीबी के एसआईटी कार्यालय पहुंच गई हैं। उन्हें ड्रग्स मामले की जांच में शामिल होने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन देकर बुलाया है।
 


एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंचीं रकुलप्रीत
रकुलप्रीत एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं। ब्यूरो की टीम उनसे ड्रग्स कनेक्शन को लेकर पूछताछ करेगी। एनसीबी के पास रकुल की ड्रग्स से संबंधित चैट्स हैं। माना जा रहा है कि अभिनेत्री बड़ा खुलासा कर सकती है। रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान रकुलप्रीत का नाम लिया था।
 

रकुलप्रीत के बाद करिश्मा से होगी पूछताछ
रकुलप्रीत के बाद एनसीबी करिश्मा प्रकाश से पूछताछ करेगी। उनके लंच टाइम तक पहुंचने की उम्मीद है। करिश्मा दीपिका पादुकोण की मैनेजर हैं। दोनों के बीच ड्रग्स चैट सामने आई थी।

मुंबई में तीन स्थानों पर हो रही है छापेमारी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल यूनिट की टीमें मुंबई में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।
 

रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ करेगी एनसीबी
एनसीबी ने अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि उन्होंने समन मिलने से इनकार कर दिया। बाद में ब्यूरो के अधिकारियों ने उन्हें घर जाकर समन सौंपा। जिसके बाद उन्होंने समन मिलने की बात कही। रकुलप्रीत बीती रात को हैदराबाद से मुंबई लौटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें