फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kumar Goel: मुर्मू ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ, क्या होगी जिम्मेदारी?

Mon, 15 Dec 2025 12:17 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। इस पद पर उनका काम होगा कि आरटीआई से जुड़े मामलों का निष्पक्ष निपटारा हो और नागरिकों को सरकारी जानकारी में पारदर्शिता मिले। राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि गोयल अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।

विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज कुमार गोयल को सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें उनके नए पद की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। बता दें कि मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर रहते हुए राज कुमार गोयल का काम होगा कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) से जुड़े मामलों को निष्पक्ष और समय पर निपटाया जाए और नागरिकों को सरकारी जानकारी पहुंचाने में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण से जुड़ी याचिका पर 17 दिसंबर की सुनवाई करेगी शीर्ष कोर्ट

यह पद नागरिकों के सूचना के अधिकार की रक्षा और सरकारी जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण के दौरान कहा कि गोयल अपनी नई जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और सूचना के अधिकार के महत्व को बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कितना अहम PM मोदी का तीन देशों का दौरा?: अफ्रीका में व्यापारिक समझौते, पश्चिम एशियाई देश में FTA का मौका; जानें अहमियत

पीएम मोदी अध्यक्षता वाली पीठ ने की थी सिफारिश
बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल के नाम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय पैनल ने सिफारिश की थी। गोयल 1990 बैच के (सेवानिवृत्त) अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वह 31 अगस्त को कानून और न्याय मंत्रालय के तहत न्याय विभाग में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन) के रूप में भी काम किया है और केंद्र और तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य दोनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें