न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी ने एक ड्रोन विकसित किया है जिससे चीन के बॉर्डर पर नजर रखा जा सकेगी। यह ड्रोन भारत में एक स्टार्ट-अप ने डिजाइन किया है। उस एयरक्राफ्ट ड्रोन का शोध से लेकर विकास तक सबकुछ भारत में ही किया गया है। इस एयरक्राफ्ट की पहली उड़ान जो हाई एल्टीट्यूड स्यूडो सैटेलाइट की श्रेणी में रखा गया है इसे 2019 में शुरू किए जाने की योजना है।
न्यू स्पेस प्रोजेक्ट डेवलपर ने बताया कि ये हाई एल्टीट्यूड ड्रोन एक आदर्श प्लैटफॉर्म देगा जो इंटेलीजेंस, सर्विलांस और रात में बेहतरीन फोटो मुहैया कराएगा। ड्रोन मिलिट्री इंटेलीजेंस, डिसास्टर मैनेजमेंट और होमलैंड सिक्योरिटी और स्मार्ट सिटी मैनेजमेंट में काफी मदद करेगा यही नहीं ये ड्रोन ट्रैफिक नियंत्रित करने से लेकर रोडवे और रेलवे तक के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।
पढ़ें: SC ने कहा- कोई भी कानून शादी के बाद पत्नी को धर्म बदलने पर मजबूर नहीं कर सकता
लेकिन इस ड्रोन के साथ चैलेंज भी कम नहीं होगे क्योंकि भारत के कई भागों मे हवा का रुख बहुत तेज है ऐसे में 65000 फीट ऊपर इसे किस तरह से रिमोट के साथ कंट्रोल किया जा सकेगा उसपर काम किए जाने की जरूरत होगी। अगर न्यू स्पेस इस ड्रोन को सफलता पूर्वक बना लेता है तो भारत के पास आने वाले दो दशकों में सबसे अलग ताकत होगी जो भारत को एक नए मुकाम तक पहुंचाने में मदद करेगी।