फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: बालासोर में बस चलाने के दौरान चालक को पड़ा दिल का दौरा, जान गंवाने से पहले 60 यात्रियों की बचाई जान

Tue, 30 Jan 2024 03:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर

सार

पुलिस ने बताया कि बस पश्चिम बंगाल से यात्रियों को लेकर पंचलिंगेश्वर मंदिर की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में बस चालक को दिल का दौरा पड़ा। जैसे ही चालक के दिल में दर्द उठा, उसने सड़क किनारे बस रोक दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बालासोर में बस चलाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बस को सही समय पर रोककर उस व्यक्ति ने करीब 60 यात्रियों की जान भी बचाई। यह घटना बालासोर जिले के पटापुर छक में मंगलवार को घटी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बस पश्चिम बंगाल से यात्रियों को लेकर पंचलिंगेश्वर मंदिर की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में बस चालक को दिल का दौरा पड़ा। जैसे ही चालक के दिल में दर्द उठा, उसने बस को सड़क किनारे रोक दी। इसके बाद वह अचेत हो गया। यात्रियों ने मदद के लिए स्थानीय लोगों को बुलाया। 

चालक की पहचान शेख अख्तर के तौर पर की गई है। उसे पास के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद एक यात्री ने बताया कि चालक की अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके उसने बस रोक दी। जैसे ही सड़क किनारे बस रूकी, चालक बेहोश हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने चालक की समझ की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें