ड्राइवर ने साइड मिरर देखे बिना दरवाजा खोला तो टकराए बाइकसवार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
एक कहावत है कि करता कोई है और भरता कोई है। यह कहावत एक घटना पर सटीक बैठता है जिसका वीडियो कर्नाटक सड़क सुरक्षा अथॉरिटी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक कार सड़क के साइड में खड़ी होती है अचानक कार चालक अपनी कार का दरवाजा खोलता है तभी पीछे से आते बाइक सवार उससे टकराकर सड़क पर गिर जाते हैं और पीछे आती कार उन पर चढ़ जाती है।
हालांकि वीडियो में पूरी घटना नहीं है कि बाइक सवारों को कितनी चोट लगी, लेकिन वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कर्नाटक सड़क सुरक्षा अथॉरिटी द्वारा डाली गई इस वीडियो को अब तक 75 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
साइड मिरर देखना जरूरी
कोई कंपनी वाहन में साइड मिरर एक खास मतलब के लिए फिट करती है। ताकि कोई चालक अपने पीछे आने वाले वाहनों पर नजर रख सके और उनसे सावधान होकर कोई भी अपना वाहन चला सके। साइड मिरर का न देखना ही, कर्नाटक में हुई घटना इसी का परिणाम है जो चालक ने बिना साइड मिरर देखे दरवाजा खोल दिया। इसके कारण पास से गुजरनेवाली बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस पर सवार महिला और एक शख्स सड़क पर गिर गए और दूसरी कार की चपेट में आ गए।
यूजर्स काफी गुस्सा जाहिर कर रहे
घटना पिछले महीने 24 सितंबर की है वीडियो में सीसीटीवी फुटेज में तारीख अंकित है। हालांकि इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ऐसे लापरवाह लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और ड्राइवर पर मर्डर का केस दर्ज होना चाहए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि गाड़ी से निकलने से पहले साइड मिरर में देखना चाहिए था। मेरा 6 साल का बच्चा भी खोलने से पहले यह जांच करता है।