फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अतिक्रमण के खिलाफ अहमदाबाद नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, 28800 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर है अवैध कब्जा

Mon, 24 Nov 2025 04:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Gujarat: अहमदाबाद नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ शहर में दूसरा सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत इसनपुर झील के आसपास अतिक्रमण वाली जगह को खाली कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
अहमदाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई। - फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब/एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत इसनपुर तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सियासी घमासान, सिद्धारमैया बोले- हाई कमान के फैसले का करेंगे पालन

एएमसी के उपायुक्त रिद्धेश रावल ने बताया कि झील के पास मौजूद 96 हजार वर्ग मीटर सरकारी जमीन में से करीब 30 फीसदी (28,800 वर्ग मीटर) पर अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने बताया कि दिवाली से पहले 167 वाणिज्यिक इमारतों को तोड़ा जा चुका है और सोमवार को शुरू हुआ अभियान 925 संरचनाओं को हटाने के लिए है। 
विज्ञापन

 

 


 
पहले दो बार दिए गए नोटिस: उपायुक्त रिद्धेश रावल
रावल ने कहा, किसी भी टकराव से बचने के लिए हमने पहले भी दो बार नोटिस दिए थे और अभियान शुरू करने से पहले लोगों को भरोसे में लिया था। नगर निगम ने पात्र निवासियों के दस्तावेज भी एकत्र कर लिए हैं, ताकि भविष्य में उन्हें किसी आवास योजना के तहत शामिल किया जा सके।  

550 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात
जोन-6 के पुलिस उपायुक्त भागीरथ सिंह गढ़वी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 550 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। जबकि गश्ती दल ड्रोन की मदद से लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पूरे अतिक्रमित इलाके को खाली कराने में दो से तीन दिन लगेंगे। अभियान सुबह जल्दी शुरू किया गया और दोपहर तक कई संरचनाओं को गिरा दिया गया है। एक हफ्ते पहले पुलिस और एएमसी के अधिकारियों ने निवासियों के साथ बैठक की थी और उन्हें दूसरी जगह जाने के लिए तैयार किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SIR: बंगाल के राज्यपाल बोस बोले- भारत-बांग्लादेश सीमा की ओर पलायन कर रहे लोग; चेन्नई में VCK ने किया प्रदर्शन
 
अतिक्रमण के खिलाफ दूसरा बड़ा अभियान
उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते करीब अस्सी फीसदी लोग अपना सामान लेकर दूसरी जगह चले गए थे। जबकि बाकी लोग आज स्थानांतरित हो रहे हैं। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह दूसरा सबसे बड़ा अभियान है। इससे पहले अप्रैल में स्थानीय प्रशासन ने चंदोला झील के आसपास की करीब 1.25 लाख वर्ग मीटर जमीन से अतिक्रमण हटाया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें