फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार द्वारा चलाए जा रहे एयरपोर्ट से एमआरपी रेट पर ले सकेंगे पानी, मिलेंगे सस्ते स्नैक्स भी

Sat, 08 Sep 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में सरकार द्वारा चलाए जा रहे 90 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर जल्द ही एमआरपी रेट पर पानी के साथ सस्ते स्नैक्स और चाय भी मिल सकते हैं। यह सब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के आदेश के तहत किया जाएगा। कई यात्रियों द्वारा मंहगा खाना मिलने की शिकायत के बाद ये फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


इसके तहत एयरपोर्ट के डायरेक्टर्स को अगस्त माह में ही एक परिपत्र भेजा गया था। जिसमें एएआई ने हर एयरपोर्ट पर अलग से ऐसे काउंटर लगाने का आदेश दिया है जहां पैक किया हुआ पानी और स्नैक्स एमआरपी रेट पर मिलेंगे। इसके अलावा अन्य तरह के खाने को सस्ता बेचने के बारे में भी कहा गया है। यह सब अगले साल से लागू हो सकता है। हालांकि यह नियम कुछ बड़े एयरपोर्ट पर लागू नहीं होगा जिनमें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद और कोच्ची एयरपोर्ट शामिल हैं। जिसका कारण है कि इनका संचालन निजी कंपनियों द्वारा किया जाता है।

एएआई के वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान न बताने की शर्त पर बताया कि उन्होंने एयरपोर्ट के डायरेक्टर्स को कहा है कि उन कंपनियों से बात करें जो वहां के फूड कोर्ट का प्रबंधन करती हैं। उनसे कहा गया है कि पीने का पानी और स्नैक्स एमआरपी पर उपलब्ध कराएं और चाय व कॉफी 10 रुपये में दें। उनसे यह भी कहा गया है कि समोसा जैसे स्नैक्स को सस्ते दाम में उपलब्ध कराने की कोशिश करें।
विज्ञापन


एएआई द्वारा संचालित किए जा रहे चेन्नई, गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ और पटना एयरपोर्ट से यात्रियों द्वारा शिकायत की गई थी कि वहां महंगे दर पर खाने का सामान मिलता है। जैसे इमफाल एयरपोर्ट पर एक चाय का दाम 50 रुपये है। इन्हीं सब शिकायतों को ध्यान में रखते हुए ये आदेश दिए गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें