राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 6.25 करोड़ रुपये की सोने की छड़ों की कथित रूप से तस्करी करने के मामले में बोरीवली स्टेशन से दो यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश से भारत में सोने की तस्करी किये जाने और राजस्थान के भरतपुर के रास्ते कोलकाता से इसे मुंबई लाए जाने का संदेह था।