एक तस्करी संगठन के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा चलाए गए एक अभियान में तस्करी का 66 किलो सोना और करीब 21 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई द्वारा 6 व सात दिसंबर को लखनऊ, कोलकाता व सिलिगुड़ी में यह कार्रवाई की गई थी।