हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक महिला यात्री के पास से 11.1 किलो सोना बरामद किया है। सोने की कीमत तीन करोड़ 63 लाख 52 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही महिला जिस होटल में रुकी थी, डीआरआई ने वहां से 105 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी मुद्रा भी बरामद की है।