फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: DRI की बड़ी कार्रवाई, एयर कार्गो कॉम्पलेक्स से 15 करोड़ की ड्रग्स बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2022 09:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एजेंसी ने इस पार्सल के प्राप्तकर्ताओं की कई परतों का खुलासा करने के लिए नियोजित अभियान चलाया गया। इस पार्सल को कई लोगों के हाथों बदलकर पहुंचाया जा रहा था।
विज्ञापन
1 of 2
डीआरआई, मुंबई द्वारा जब्त की गईं मादक दवाएं - फोटो : एएनआई
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने गुरुवार 20 अक्तूबर को मुंबई के एयर कार्गो कॉम्पलेक्स में एक पार्सल को रोका। यह पार्सल पेरिस से भेजा गया था और इसे मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा में एक पते पर पहुंचना था। इस पार्सल से 1.9 किलोग्राम एम्फैटेमिन टाइप सब्सटेंस (एटीएस) टैबलेट बरामद की गईं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत है। एजेंसी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नाइजीरियाई समेत तीन गिरफ्तार

2 of 2
बरामद की गईं एम्फैटेमिन टाइप सब्सटेंस टैबलेट - फोटो : एएनआई
एजेंसी ने इस पार्सल के प्राप्तकर्ताओं की कई परतों का खुलासा करने के लिए नियोजित अभियान चलाया गया। इस पार्सल को कई लोगों के हाथों बदलकर पहुंचाया जा रहा था। डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में अब तक एक नाइजीरियाई नागरिक समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें