फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्री मैन के नाम से विख्यात पर्यावरणविद् विष्णु लांबा पर हुआ जानलेवा हमला

Fri, 18 Jun 2021 03:23 PM IST
तेजस्वी मेहता अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पर्यावरणविद् विष्णु लांबा पर इसलिए गांव के दबंगों ने हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने पेड़ों की कटाई के खिलाफ आवाज उठाई थी। यह पहली बार नहीं है कि उनपर जानलेवा हमला हुआ हो, इससे पहले भी अवैध खनन के खिलाफ विरोध करने पर उनपर हमला हो चुका है। 
विज्ञापन
विष्णु लांबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को ट्री मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर विष्णु लांबा पर गांव के कुछ दबंगों द्वारा हथियार से हमला किया गया। राजस्थान के टोंक जिले के लांबा गांव में यह घटना हुई जिसके बाद से वे गंभीर हालत में हैं। वे पेड़ों की कटाई के खिलाफ आवाज उठाने गए थे और फिलहाल वे टोंक जिले के सआदत अस्पताल में भर्ती हैं। मामले की एफआईआर होने के बावजूद पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोई उनकी खबर नहीं ले रहा है। हमले में उनके सिर पर चोट आई है और अभी तक उनका सीटी स्कैन तक नहीं हो पाया है। उनका बचाव करने आए लोगों पर भी दबंगों ने हमला किया। वार इतना खतरनाक था कि उनका एक साथी फिलहाल जयपुर के अस्पताल में कोमा में है। प्रस्तुत है मामले की विस्तृत जानकारी। 

सरकारी जमीन पर काटे गए पेड़

विज्ञापन

अमर उजाला से हुई खास बातचीत में विष्णु ने बताया कि ताऊजी का निधन होने पर वे गांव आए थे और सरकार के घर-घर औषधि अभियान में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें गांव में पेड़ों की कटाई की सूचना मिली। गांव में नदी किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसके लिए वहां लगे पेड़ों को काट दिया गया। 

पीछे से हुआ वार
जब विष्णु लांबा वहां पहुंचे तो उनपर चौराहे पर पीछे से हथियार से वार कर दिया गया। गुरुवार को शाम 4 बजे के करीब यह हमला हुआ जिसके बाद तत्काल एफआईआर लिखवाई गई, जिसमें पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। अभी तक पुलिस द्वारा लांबा का मेडिकल भी नहीं किया गया है। उन्हें सिर, हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं और उनका खूब खून बह चुका है। 

पहले भी हो चुका है हमला

विज्ञापन

यह कोई पहला मौका नहीं है जब विष्णु लांबा पर हमला किया गया हो। इससे पहले जब बनास अवैध खनन के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी तब भी उनपर हमला हुआ था जिसमें उन्हें खूब चोट आई थी लेकिन प्रशासन का रवैया पहले भी ठंडा था और इस बार भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्हें इलाज के लिए भी कोई मदद नहीं मिल पा रही है। 

कौन हैं विष्णु लांबा?
विष्णु लांबा एक ऐसे पर्यावरण प्रेमी हैं जिन्होंने 33 वर्ष की उम्र में से 27 वर्ष प्रकृति के सेवा में बीता दिए। बचपन में ही इस काम के लिए उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। उनके पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए कामों को देखते हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ कहकर संबोधित किया था। उनकी संस्था कल्पतरू द्वारा अबतक 50 लाख वृक्षों की सौगात दी जा चुकी है। महाराष्ट्र की फड़नवीस सरकार के वन मंत्री ने उन्हें ग्रीन आर्मी का एंबेसेडर नियुक्त किया था। 

न्याय के लिए हो रहे ट्वीट
विष्णु लांबा को न्याय मिले इसलिए ट्विटर पर कई लोगों ने ट्वीट किया है जिसमें भाजपा विधायक प्रताप सिंह संघवी और जयपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद रामचंद्र बोहरा के ट्वीट भी शामिल हैं और कई सारे पर्यावरण प्रेमी उनको न्याय दिलाने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट को टैग करके ट्वीट कर चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें