भारत ने इस्राइल के साथ मिलकर जमीन से हवा में मार सकने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसे ओडिसा के तटीय सैन्य क्षेत्र से दागा गया। इसकी मारक क्षमता 70 किमी तक की है। इसे इसी तरह की दो अन्य परीक्षण के एक दिन बाद किया गया।
डीआरडीओ के एक अधिकारी के अनुसार, यह परिक्षण सफल रहा। डीआरडीओ ने दो दिन में लगातार तीन मध्यम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण कर इतिहास रच दिया है। इस परीक्षण को अनेक स्तरों पर जांचा गया है और यह मिशन की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है।
डीआरडीओ अधिकारी के अनुसार, मध्यम दूरी की मिसाइल (एमआर-एसएएम) को भारतीय एयरफोर्स के लिए सफलतापूर्वक चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से मोबाइल लांचर से लांच किया गया।