सहायक-एनजी कंटेनर का पहला सफल परीक्षण
- फोटो : twitter@ANI
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन ने नौसेना के साथ मिलकर हवा से गिराये जाने वाले कंटेनर सहायक-एनजी का पहला सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, इस कंटेनर को गोवा के तट पर आईएल-38एसडी विमान से गिराया गया।
सहायक-एनजी भारत का पहला स्वदेशी कंटेनर है। यह जीपीएस से लैस है और 50 किलो भार के साथ विमान से गिराया जा सकता है। डीआरडीओ और निजी कंपनी एवांटेल की दो प्रयोगशालाओं में इसका विकास हुआ है। हवा से गिराया जाने वाला सहायक-एनजी कंटेनर सहायक एमकेआई का एडवांस वर्जन है।