फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ ने सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Tue, 23 Feb 2021 02:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बालासोर
विज्ञापन
vl-srsam test - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारत में ही विकसित कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) का सोमवार को दो बार सफल परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बताया कि बिलकुल पतली मिसाइल किसी भी आकाशीय खतरे को कम दूरी में समाप्त करने में सक्षम है और इसे नौसेना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोमवार दोपहर को चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से जमीन से मोबाइल लॉन्चर के जरिये इसका परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि मिसाइल को लॉन्च करने से लेकर बंगाल की खाड़ी में लक्ष्य को भेदने तक कई रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिक यंत्रों से इसकी निगरानी की गई। सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षण रेंज के अधिकारियों ने बालासोर के जिला प्रशासन से तालमेल कर 6322 लोगों को इलाके के ढाई किलोमीटर की परिधि से खाली करा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें