फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRDO: पाकिस्तान को खुफिया सूचनाएं देने वाला डीआरडीओ वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर बर्खास्त, एटीएस की हिरासत में

Sat, 06 May 2023 12:57 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीआरडीओ के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, हमारी जांच में यह साबित होने के बाद कि वह संवेदनशील सूचनाएं लीक कर रहे थे, वैज्ञानिक को प्रयोगशाला निदेशक के पद से हटा दिया गया है।  
विज्ञापन
Pradeep Kurulkar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को खुफिया सूचनाएं देने के आरोप में गिरफ्तार रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक प्रदीप एम कुरुलकर को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया। डीआरडीओ ने पाकिस्तानी जासूसों को सूचनाएं लीक करने के मामले में जांच के बाद यह कदम उठाया है। वहीं, अदालत ने वैज्ञानिक को नौ मई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


डीआरडीओ के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, हमारी जांच में यह साबित होने के बाद कि वह संवेदनशील सूचनाएं लीक कर रहे थे, वैज्ञानिक को प्रयोगशाला निदेशक के पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ अन्य एजेंसियों से सूचनाएं मिलने के बाद डीआरडीओ ने जांच शुरू की थी। उन्हें अन्य ऑफिस से संबद्ध किया गया था। 

हनी ट्रैप का मामला, वर्ष 2022 से ही था संपर्क में 
कुरुलकर 2022 से ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में था। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने कुरुलकर को सरकारी गोपनीयता कानून के तहत पुणे से गिरफ्तार किया था। यह हनीट्रैप में फंसाकर गोपनीय जानकारी जुटाने का मामला है। पाकिस्तान की महिला खुफिया एजेंट ने व्हॉट्सएप के जरिये आरोपी से संपर्क किया था और तभी से वे व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के जरिये लगातार संपर्क में थे। एटीएस अधिकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान कुरुलकर ने माना कि उसने महिला के साथ वीडियो चैट की थी। 
विज्ञापन


एटीएस के मुताबिक, जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद डीआरडीओ के अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया और संवेदनशील जानकारियों को लीक कर देश की सुरक्षा से समझौता किया। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुंबई में एटीएस की कलाचौकी इकाई में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें