फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navy: परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद

Wed, 11 Mar 2026 05:35 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीआरडीओ और नौसेना ने स्वदेशी एडीसी (एयर ड्रॉपेबल कंटेनर) का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण पी-8 टोही विमानों से किए गए। इस एडीसी की मदद से समुद्र में युद्धपोतों तक जरूरी चीजें पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
एडीसी का सफल परीक्षण - फोटो : पीआईबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौसेना के लिए समुद्र के बीच आवश्यक सामान की जल्द आपूर्ति का साधन तैयार हो गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और नौसेना ने गोवा तट पर पी-8आई टोही विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर (एडीसी-150) के चार सफल परीक्षण किए। यह परीक्षण 21 फरवरी से 1 मार्च के बीच अलग-अलग परिस्थितियों में किए गए। परीक्षणों में यह प्रणाली पूरी तरह खरी उतरी।
विज्ञापन


समुद्र में सहायता पहुंचाने में मिलेगी मदद
एडीसी-150, 150 किलो की पेलोड क्षमता वाला कंटेनर है। यह समुद्र तट से 2,000 किलोमीटर से ज्यादा दूर तैनात युद्धपोतों तक आपातकालीन सहायता पहुंचा सकता है। चाहे जहाज से जुड़े पुर्जे हों, चिकित्सा सहायता या जीवन रक्षक दवाएं हों या फिर राशन, अब विमान के जरिये इन्हें सीधे जहाज तक गिराया जा सकेगा। 150 किलो की पेलोड क्षमता वाला कंटेनर डीआरडीओ ने किया विकसित

रसद नीति में आएगा बदलाव
एडीसी-150 के सफल परीक्षण से नौसेना की ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स क्षमता में बदलाव आएगा। अब युद्धपोतों को छोटे-मोटे सामान या तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए बार-बार तट पर वापस आने की जरूरत नहीं होगी। इससे जहाज लंबे समय तक मिशन पर तैनात रह सकेंगे। इस तकनीक को डीआरडीओ की तीन प्रयोगशालाओं एनएसटीएल (विशाखापत्तनम), एडीआरडीई (आगरा) और सीईएमआईएलएसी, (बंगलूरू) ने मिलकर विकसित किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस प्रणाली के जल्द नौसेना में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें