रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा तैयार की गई 5.56x30 मिमी प्रोटेक्टिव कार्बाइन का सफलतापूर्वक अंतिम परीक्षण कर लिया गया है। अब यह दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई 5.56x30 मिमी प्रोटेक्टिव कार्बाइन का 7 दिसंबर को सफलता पूर्वक अंतिम परीक्षण कर लिया गया है। अब यह इस्तेमाल के लिए सुरक्षाकर्मियों को सौंपी जाएगी।